पहला अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन‚ 2022

प्रश्न- 14-15 मई‚ 2022 के मध्य पहला अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन‚ 2022 कहां आयोजित किया गया?
(a) कोचीन
(b) मुंबई
(c) विशाखापट्टनम
(d) पुणे
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 14-15 मई‚ 2022 के मध्य पहला अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन (First Incredible India International Cruise Conference), 2022 मुंबई‚ महाराष्ट्र में आयोजित किया गया।
  • इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme)-‘Developing India as Cruise Hub’
  • इसका आयोजन पत्तन‚ पोत और जलमार्ग मंत्रालय और फिक्की के सहयोग किया गया।
  • इस सम्मेलन में देश के क्रूज पर्यटन क्षेत्र में व्यापार के पर्याप्त अवसरों को दर्शाया गया।
  • जिसका उद्देश्य निम्नलिखित है-
  1. भारत को क्रूज यात्रियों के लिए एक वांछित गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करना।
  2. क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को उजागर करना।
  3. नए गंतव्यों के निर्माण को बढ़ावा देना।
  4. प्रकाश स्तंभ जैसे आकर्षण और क्रूज पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत की तैयारियों के बारे में जानकारी का प्रसार करना।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1825607