पहला अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन-2026

प्रश्न – 1- 2 जून, 2026 को पहला अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया जाएगा ?
(a) इंदौर (b) हैदराबाद
(c) देहरादून (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1-2 जून, 2026 को पहला अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन-2026 नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय – ‘बड़ी बिल्लियों को बचाएं, मानवता को बचाएं, पारिस्थितिकी तंत्र को बचाएं’ है
  • यह कार्यक्रम दुनियाभर से लगभग 400 से अधिक संरक्षणवादी, नीति निर्माता, वैज्ञानिक, बहुपक्षीय एजेंसियां, वित्तीय संस्थान, कॉर्पोरेट नेता और समुदाय के प्रतिनिधियों को एकत्रित करेगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) के बारे में –
  • यह एक अंतर-सरकारी (Treaty-Based) वैश्विक गठबंधन है
  • इसे भारत ने 9 अप्रैल 2023 को प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च किया था।
  • इसका मुख्यालय भारत में है
  • इसकी स्थापना सात बड़ी बिल्लियों के संरक्षण के लिए की गई है जिसमें शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा शामिल हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.timesnownews.com/india/india-to-host-first-ibca-summit-june-1-2026-adopt-delhi-declaration-on-big-cat-conservation-article-154297837