पश्चिम बंगाल मेंआयुष्मान भारत योजना का औपचारिक शुभारंभ

प्रश्न – 16 अगस्त, 2026 को पश्चिम बंगाल में शुरू की गई स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) दोनों स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत 1,950 बीमारियों को कवर किया जाएगा।
(b) आयुष्मान भारत योजना से राज्य के लगभग 1.5 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।
(c) आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मिलेगा।
(d) मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत लगभग 80 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 अगस्त, 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया।
  • उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का भी शुभारंभ किया।
  • आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोग राज्य की इस स्वास्थ्य बीमा योजना के पात्र होंगे।
  • इन दोनों योजनाओं के तहत 1,950 बीमारियों को कवर किया जाएगा।
  • घुटने का प्रत्यारोपण और कूल्हे की सर्जरी भी इसमें शामिल होगी।
  • राज्य में लगभग छह करोड़ लोग, यानी लगभग 1.5 करोड़ परिवार, आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित होंगे।
  • यह योजना पश्चिम बंगाल के लगभग 2,000 सरकारी और निजी अस्पतालों और देशभर के 38,604 अस्पतालों में उपलब्ध होगी।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को लाभ मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लगभग 80 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
  • राज्य में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में इस योजना का लाभ उठाया जा सकेगा।
  • इस अवसर पर राज्य सरकार ने 100 अमृत फार्मेसियों और 458 जन औषधि केंद्रों की स्थापना की भी घोषणा की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/ayushman-bharat-health-insurance-scheme-formally-launched-in-west-bengal