प्रश्न – जनवरी, 2025 में पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्रीय संगठन (ECOWAS) ने किस घटना को औपचारिक रूप से स्वीकार किया?
(a) नाइजर, माली और बुरकिना फासो का संगठन से बाहर निकलना
(b) ECOWAS का माली से संबंध सुधारना
(c) नाइजर, माली और बुरकिना फासो का संघ में पुन: शामिल होना
(d) ECOWAS द्वारा बुरकिना फासो को संघ से निकालना
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जनवरी, 2025 में पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्रीय संगठन (ECOWAS) ने नाइजर, माली और बुरकिना फासो ने बाहर निकलने को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है।
- वर्ष 2023 में नाइजर, वर्ष 2022 में बुर्किना फासो और वर्ष 2020 में माली में सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा कर लिया गया था।
- इसके बाद ECOWAS और इन देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।
- नाइजर, माली और बुरकिना फासो ने जनवरी, 2024 में ही संगठन से बाहर निकलने की घोषणा की थी, और ECOWAS पर सदस्य देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ रहने का आरोप लगाया था।
- इन तीनों देशों ने रूस, तुर्की और ईरान के साथ संबंध मजबूत करने के अलावा “साहेल राज्य गठबंधन” नामक एक संघ बनाया, जिसका उद्देश्य आंतरिक सुरक्षा समस्याओं, जैसे जिहादी और सशस्त्र गिरोहों, से निपटना और बाहरी दबावों का मुकाबला करना था।
- पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (ECOWAS) की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी, और यह पश्चिमी अफ्रीका का सबसे प्रभावशाली राजनीतिक और आर्थिक संगठन है।
- हाल के वर्षों में सैन्य क़ब्ज़ों के कारण इसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
- दिसंबर, 2024 में,संगठन ने तीनों देशों को अपनी निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए छह महीने का समय दिया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…