पर्यटन मंत्रालय–इंडिगो के मध्य समझौता

पर्यटन मंत्रालय–इंडिगो के मध्य समझौता

प्रश्न – – भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो के बीच हुए समझौते के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

  1. समझौते पर 30 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए।
    यह समझौता अनन्य तथा वित्तीय प्रकृति का है।
  2. इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड इंडिगो की परिचालक कंपनी है।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 जुलाई, 2026 को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने नई दिल्ली में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के साथ एक गैर-अनन्य एवं गैर-वित्तीय समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
  • इसका उद्देश्य भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।
  • इस समझौते के तहत पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो संयुक्त रूप से ‘इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो’ नामक वैश्विक संचार अभियान चलाएंगे।
  • इस अभियान में भारत की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक परिदृश्य, आध्यात्मिक स्थल, वेलनेस, साहसिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन तथा अन्य अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों को घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रदर्शित किया जाएगा।
  • अभियान का प्रचार डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, हवाई अड्डा ब्रांडिंग, उड़ान के दौरान उपलब्ध प्लेटफॉर्मों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों के माध्यम से किया जाएगा।
  • पर्यटन मंत्रालय प्रचार सामग्री उपलब्ध कराएगा, जबकि इंडिगो पर्यटन स्थलों पर केंद्रित सामग्री तैयार कर अपने ग्राहक सहभागिता मंचों से उसका प्रसार करेगा।
  • यह समझौता प्रारंभिक रूप से दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/agreement-between-the-ministry-of-tourism-and-indigo-to-promote-the-incredible-india-initiative

https://www.pib.gov.in/newsite/pmreleases.aspx?mincode=36&reg=48&lang=2