पर्यटकों पर ग्रीन फी’ (Green Fee) लागू करने वाला पहला अमेरिकी राज्य

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) हवाई अमेरिका का पहला राज्य बन गया है जिसने “ग्रीन फी” नामक जलवायु प्रभाव शुल्क लागू किया है।
(b) ग्रीन फी एक 0.75% अतिरिक्त कर है जो ट्रांजिएंट एकॉमोडेशन टैक्स (TAT) में जोड़ा गया है।
(c) यह शुल्क केवल होटल और रिसॉर्ट्स पर लागू होगा, क्रूज़ जहाजों को इससे छूट दी गई है।
(d)) ग्रीन फी से होने वाली आय का उपयोग सतत पर्यटन और आपदा लचीलापन परियोजनाओं में किया जाएगा।

उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 मई, 2025 को हवाई राज्य के गवर्नर जोश ग्रीन ने जलवायु परिवर्तन विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
  • इसी के साथ हवाई आधिकारिक तौर पर पर्यटकों पर “ग्रीन फी” (Green Fee) नामक एक नया जलवायु प्रभाव शुल्क लागू करने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया है।
  • यह कर जलवायु अनुकूलन (climate resiliency) और पर्यावरण संरक्षण परियोजनाओं के लिए धन जुटाने हेतु लगाया गया है।
  • ग्रीन फी एक अतिरिक्त 0.75% कर है जो राज्य के मौजूदा ट्रांजिएंट एकॉमोडेशन टैक्स (TAT)) में जोड़ा गया है।
  • अब कुल ट्रांजिएंट एकॉमोडेशन टैक्स (TAT) दर 11% हो जाएगी।
  • यह शुल्क 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगा।
  • यह शुल्क होटल, शॉर्ट-टर्म रेंटल्स और पहली बार क्रूज़ जहाजों (cruise ships) पर भी लागू होगा।
  • उदाहरण के लिए, यदि किसी होटल का रात्रिकालीन किराया 300 डॉलर है, तो ग्रीन फी के रूप में 2.25 डॉलर अतिरिक्त देना होगा।
  • इस कर से प्रतिवर्ष लगभग 100 मिलियन डॉलर की आय होने की उम्मीद है।
  • इस राशि का उपयोग पर्यावरणीय संरक्षण (Environmental Stewardship),जलवायु और आपदा लचीलापन परियोजनाओं, सतत पर्यटन (Sustainable Tourism) आदि में किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/nri/visit/hawaii-imposes-climate-change-tax-for-tourists/articleshow/121513222.cms?from=mdr

https://www.usatoday.com/story/travel/news/2025/05/28/hawaii-passes-first-climate-change-tourist-tax/83903030007

https://timesofindia.indiatimes.com/world/rest-of-world/hawaiis-governor-signs-new-hotel-tax-legislation-to-help-cope-with-climate-change/articleshow/121452058.cms