प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. मई ,2025 में अमेरिकी पत्रिका टाइम द्वारा पहली बार परोपकार के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची 2025 जारी की गई
2.इस सूची में भारत से मुकेश और नीता अंबानी, अजीम प्रेमजी और निखिल कामथ को उनके महत्वपूर्ण धर्मार्थ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मई ,2025 में अमेरिकी पत्रिका टाइम द्वारा पहली बार परोपकार के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची 2025 (TIME 100 Most Influential People in Philanthropy 2025) जारी की गई
- जिसमें धर्मार्थ पहल, फंडिंग और नीति सुधार के माध्यम से प्रभाव डालने वाले वैश्विक परिवर्तन निर्माताओं पर प्रकाश डाला गया है।
- इस सूची में शामिल लोगों को 4 श्रेणी में- टाइटन्स,लीडर्स , ‘ट्रेलब्लेज़र्स और इनोवेटर्स बांटा गया है
- टाइटन्स श्रेणी में शामिल प्रमुख हस्तियों में – डेविड बेकहम, माइकल ब्लूमबर्ग, ओपरा विनफ्रे और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और वॉरेन बफेट हैं
- इसमें डेविड बेकहम को परिवर्तन के चैंपियन के रूप में उनकी निरंतर वकालत के लिए सम्मानित किया गया है
- इसमें माइकल ब्लूमबर्ग को वर्ष 2024 का सबसे बड़ा दानकर्ता नामित किया गया है
- जबकि ओपरा विनफ्रे को महिला शिक्षा में उनके काम के लिए पहचाना गया है
- भारतीय व्यवसायी मुकेश और नीता अंबानी को अजीम प्रेमजी को प्रतिष्ठित ‘टाइटन्स’ श्रेणी में मान्यता दी गई
- जबकि जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने ‘ट्रेलब्लेज़र्स’ सूची में स्थान अर्जित किया।
- लीडर्स श्रेणी में शामिल प्रमुख हस्तियों में –डैरेन वॉकर ,एलिज़ाबेथ एलेक्सजेंडर ,जैक मा और मार्क सुजमन शामिल है
- ‘ट्रेलब्लेज़र्स’ श्रेणी में शामिल प्रमुख हस्तियों में – कैथरीन लोरेन्ज ,एरिच चर्च और बिली जीन किंग शामिल है
- इनोवेटर्स श्रेणी में शामिल प्रमुख हस्तियों में – हाली ली ,जॉन ग्रीन और जेनिफ़र प्रितज्कर आदि शामिल है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
