परसेवरेंस रोवर ने रिकॉर्ड की मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण की घटना

प्रश्न-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने हाल ही में‚ किस पिण्ड के कारण मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण की घटना दर्ज की है?
(a) टाइटन
(b) फोबोस
(c) डीमोस
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • कैसे की गई रिकॉर्डिंग :
  • फोबोस‚ मंगल के दो चंद्रमाओं में से सबसे बड़ा है; जब यह सूर्य के सम्मुख होकर गुजरा‚ तो परसेवरेंस रोवर के कैमरे द्वारा यह घटना दर्ज हुई।
  • इस हेतु रोवर में लगे अत्याधुनिक मास्टकैम-Z कैमरे की सहायता ली गई।
  • ये ग्रहण पृथ्वी पर चंद्रमा के कारण लगने वाले सूर्य ग्रहण की तुलना में बहुत कम समय (40 सेकण्ड से लगभग) का था।
  • परसेवरेंस रोवर
  • परसेवरेंस रोवर नासा (NASA) द्वारा मंगल ग्रह की ओर जुलाई‚ 2020 में भेजा गया था।
  • यह रोवर मंगल की सतह पर फरवरी‚ 2021 में उतरा था।
  • यह मंगल ग्रह पर जेरोज क्रेटर के अध्ययन हेतु भेजा गया मिशन है।
  • इस रोवर के साथ मंगल के वातावरण में उड़ान भरने हेतु एक छोटा रोबोट और समाक्षीय (Caaxial) हेलीकॉप्टर इनजेनिटी Ingencity भी भेजा गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/news/science-technology/nasa-rover-perseverance-captures-eclipse-involving-mars-satellite-phobos–82512