परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) के नए अध्यक्ष

प्रश्न – 1 जनवरी, 2026 को किसने परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) राजीव कुमार (b) दीपक कुमार
(c) ए. के. बालासुब्र्ाह्मणियन (d) डॉ. डी.के. शुक्ला
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 जनवरी, 2026 को जाने-माने वैज्ञानिक ए. के. बालासुब्रमण्यम ने परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया
  • इस पद पर उन्होंने डॉ. डी.के. शुक्ला का स्थान लिया
  • इससे पहले उन्होंने प्रेशराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टर (PHWR) बेस्ड न्यूक्लियर पावर प्लांट्स (NPPs) के लिए प्रोजेक्ट डिजाइन सेफ्टी कमेटी के चेयरमैन और परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के ऑपरेटिंग प्लांट्स के लिए सेफ्टी रिव्यू कमेटी के मेंबर के तौर पर काम किया था ।
  • परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) के बारे में –
  • भारत सरकार के तहत एक स्वतंत्र नियामक संस्था है, जिसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा और परमाणु तकनीकों के उपयोग को सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से नियंत्रित करना है।
  • इसकी स्थापना 1983 में की गई थी
  • यह भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के अंतर्गत कार्य करता है।
  • मुख्य कार्य
  1. सुरक्षा मानकों का निर्धारण: AERB परमाणु संयंत्रों, शोध केंद्रों, और अन्य परमाणु गतिविधियों के लिए सुरक्षा मानकों का निर्धारण करता है।
  2. परमाणु सुरक्षा निरीक्षण: यह परमाणु प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी गतिविधियाँ सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://aerb.gov.in/storage/uploads/News/news2535m.pdf

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2210980&reg=3&lang=2