प्रश्न – 27 अप्रैल से 22 मई, 2026 तक परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का 11वां समीक्षा सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया जा रहा है ?
(a) मास्को (b) वियना
(c) न्यूयॉर्क (d) टोक्यो
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अप्रैल से 22 मई, 2026 तक परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का 11वां समीक्षा सम्मेलन-2026 संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है
- यह सम्मेलन अत्यधिक वैश्विक तनाव और परमाणु संघर्ष के बढ़ते जोखिम के बीच आयोजित हो रहा है।
- उद्देश्य: परमाणु शस्त्रागारों के आधुनिकीकरण और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकियों के बीच एनपीटी के कामकाज की समीक्षा करना।
- यह वर्ष 1995 में संधि के अनिश्चितकालीन विस्तार के बाद आयोजित होने वाले नियमित समीक्षा चक्रों का हिस्सा है।
- वियतनाम के राजदूत डांग होआंग जियांग इसके अध्यक्ष हैं।
- परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के बारे में –
- परमाणु अप्रसार संधि (NPT) 1970 में लागू हुई और 1995 में इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया।
- यह संधि वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था की आधारशिला और परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में एक आवश्यक आधार मानी जाती है।
- इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना, परमाणु निरस्त्रीकरण तथा सामान्य और पूर्ण निरस्त्रीकरण के लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग को बढ़ावा देना है।
- संधि के तहत, परमाणु-हथियार संपन्न देशों पर यह दायित्व है कि वे किसी भी प्राप्तकर्ता को परमाणु हथियारों या अन्य परमाणु विस्फोटक उपकरणों का स्वामित्व या नियंत्रण हस्तांतरित न करें।
- साथ ही, वे किसी भी प्रकार से गैर-परमाणु-हथियार देशों को ऐसे हथियार या उपकरण बनाने, प्राप्त करने या उन पर नियंत्रण हासिल करने में सहायता, प्रोत्साहन या प्रेरणा न दें।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
