प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.26 मई ,2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार -2024 प्रदान किये जाने की घोषणा की गई
2.यह पुरस्कार वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष दिया जा रहा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 मई, 2025 को दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार उत्कृष्टता पुरस्कार -2024 प्रदान किये जाने की घोषणा की गई
- दूरसंचार नवाचारों, दूरसंचार कौशल, दूरसंचार सेवाओं, दूरसंचार विनिर्माण और दूरसंचार अनुप्रयोगों के क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए निम्नलिखित पुरस्कार विजेताओं यह पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई –
- पराग नाइक, सह-संस्थापक, सांख्य लैब्स
2.निरल नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु
3.लेखा वायरलेस, बेंगलुरु
4.प्रो. चंद्र रामभद्र मूर्ति, आईआईएससी बेंगलुरु - सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (CDOT)
- यह पुरस्कार दूरसंचार नवाचारों, दूरसंचार कौशल, दूरसंचार सेवाओं, दूरसंचार विनिर्माण और दूरसंचार अनुप्रयोगों के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों, संस्थानों और संगठनों को प्रतिवर्ष दिया जाता है
- यह पुरस्कार वर्ष 2022 से दिया जा रहा है
- इसके तहत प्रत्येक पुरस्कार में एक शॉल, प्रशस्ति पत्र/पट्टिका और 2 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
- पुरस्कार विजेताओं का चयन सचिव (DoT) की अध्यक्षता वाली पुरस्कार समिति द्वारा किया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
