पंचेट हिल की चोटी पर एक नई वेधशाला की स्थापना

प्रश्न – जनवरी, 2025 में पश्चिम बंगाल के किस जिले में गरपंचकोट क्षेत्र में पंचेट हिल की चोटी पर एक नई वेधशाला स्थापित की गई है?
(a) कोलकाता (b) दार्जिलिंग
(c) पुरुलिया (d) सिलिगुड़ी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी, 2025 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के गरपंचकोट क्षेत्र में पंचेट हिल की चोटी पर एक नई वेधशाला स्थापित की गई है।
  • इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान एस.एन. बोस सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज ने स्थापित किया है।
  • यह वेधशाला खगोल विज्ञान संबंधी वैज्ञानिक अवलोकनों, छात्रों को टेलीस्कोप का उपयोग सिखाने, डेटा रिकॉर्ड करने, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग उत्पन्न करने, और सबसे महत्वपूर्ण बात, खगोल विज्ञान में अक्षांशीय अंतराल को भरने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
  • यह वेधशाला समुद्र तल से 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और लगभग 86 डिग्री पूर्वी देशांतर है।
  • 86 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ, जो आर्कटिक महासागर से लेकर अंटार्कटिका तक फैला हुआ है, बहुत कम वेधशालाएँ हैं।
  • यह वेधशाला उस अंतराल को भरने का कार्य करेगी।
  • इस वेधशाला के माध्यम से खगोलीय अनुसंधान में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शुरु किया जाएगा।
  • एस.एन. बोस सेंटर ने सिधु कानू बिरसा विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता – ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वेधशाला के संचालन की संयुक्त जिम्मेदारी और संसाधनों का साझाकरण किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2092443