नेशनल बैंक ओपन, 2026

प्रश्न – 13 अगस्त, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता नेशनल बैंक ओपन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. पुरुष एकल का खिताब बेन शेल्टन (सयुंक्त राज्य अमेरिका) ने जीता है।
  2. महिला एकल का खिताब इगा स्वियातेक (पोलैंड) ने जीता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 2 से 13 अगस्त, 2026 के बीच टेनिस प्रतियोगिता नेशनल बैंक ओपन, 2026 कनाडा में संपन्न हुई।
  • इसे कैनेडियन ओपन, 2026 के नाम से भी जाना जाता है।
  • महिला प्रतियोगिता टोरंटो में तथा पुरुष तथा मॉन्ट्रियल में आयोजित हुई।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • पुरुष एकल
  • विजेता- बेन शेल्टन (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता- ब्रैंडन नाकाशिमा (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • महिला एकल
  • विजेता- इगा स्विटेक (पोलैंड)
  • उपविजेता- एलेना रिबाकिना (कजाकिस्तान)
  • पुरुष युगल
  • विजेता- ऑरलैंडो लूज़ और राफेल माटोस (दोनों ब्राजील)
  • उपविजेता- मार्सेलो अरेवालो (अल साल्वाडोर) और माटे पाविच (क्रोएशिया)
  • महिला युगल
  • विजेता-कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) और झांग शुआई (चीन)
  • उपविजेता-सारा एर्रानी (इटली) और निकोल मेलिचर-मार्टिनेज़ (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • बेन शेल्टन ने पूरे टूर्नामेंट में खेले गए सभी छह मुकाबले बिना कोई सेट गंवाए जीते।
  • इस जीत के साथ वर्ष 2025 के टोरंटो चैंपियन शेल्टन रावीं सदी में कनाडा मास्टर्स का खिताब लगातार दो बार जीतने वाले चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
  • इससे पहले एंडी मरे (2009-10), नोवाक जोकोविच (2011-12) और राफेल नडाल (2018-19) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
  • इगा स्वियातेक ने टोरंटो खिताब जीतकर अपना 12वां डब्ल्यूटीए 1000 खिताब हासिल किया।
  • इसके साथ वह वर्ष 2009 में डब्ल्यूटीए1000 प्रारूप की शुरुआत के बाद दूसरी सबसे अधिक खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं।
  • स्वियातेक ने आर्यना सबालेंका को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 11 डब्ल्यूटीए 1000 खिताब हैं।
  • इस सूची में सेरेना विलियम्स शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 13 डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीते हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espn.in/tennis/scoreboard/tournament/_/eventId/421-2026