नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रश्न – हाल ही में कब नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया है?
(a) 16 जुलाई (b) 20 जुलाई
(c) 18 जुलाई (d) 15 जुलाई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 जुलाई, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (Nelson Mandela International Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-लोगों को विश्व में शांति और सौहार्द के लिए बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना।
  • यह दिवस नेल्सन मंडेला के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।
  • गौरतलब है कि उनका जन्म 18 जुलाई, 1918 को हुआ था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर, 2009 में प्रतिवर्ष 18 जुलाई को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • नेल्सन मंडेला के बारे में-
  • वह दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे
  • वे नस्लभेद (Apartheid) के विरुद्ध संघर्ष के लिए लोकप्रिय हुए
  • वे लगभग 27 वर्षों तक जेल में रहे
  • उन्हें वर्ष 1993 फ़्रेडरिक डी क्लार्क के साथ नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था
  • साथ ही उन्हें वर्ष 1990 में भारत रत्न तथा वर्ष 2000 में गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.unesco.org/en/days/nelson-mandela

https://indianexpress.com/article/when-is/nelson-mandela-day-2025-date-history-significance-inspiring-quotes-10133925