नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री(अंतरिम)

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 12 सितंबर, 2025 को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री(अंतरिम) के रूप में शपथ लिया
  2. वह वर्ष 2016 – 2017 तक नेपाल की मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 सितंबर, 2025 को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री(अंतरिम) के रूप में शपथ ली
  • नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई
  • वह नेपाल सरकार का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।
  • उन्होंने इससे पहले वर्ष 2016-2017 तक नेपाल की मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था
  • वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला भी बनी थीं ।
  • उल्लेखनीय है कि नेपाल में Gen Z आंदोलन के फलस्वरूप 8 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था ।
  • Gen Z आंदोलन के बारे में –
  • यह नेपाल में ‘Gen Z’ युवाओं द्वारा भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के विरोध में एक आंदोलन था
  • जिसमें सरकार के फेसबुक और अन्य प्रमुख सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद हजारों युवा राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों की सड़कों पर उतर आए थे ।
  • गौरतलब है कि नेपाल में 4 सितंबर, 2025 को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्मों को प्रतिबंधित कर दिया था।
  • इस प्रतिबंध के तहत सरकार ने फेसबुक, X (ट्‍विटर), यूट्‍यूब, लिंक्डइन, स्नैपचैट सहित 26 सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म बंद कर दिए थे।
  • इन्‍हें नेपाल के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्रालय के नए नियमों के तहत पंजीकरण न कराने के कारण प्रतिबंधित किया गया था।
  • इस सोशल मीडिया बैन से नाराज युवा, नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ ‘Nepo Kids’ ट्रेंडिंग हैशटैग द्वारा शक्ति-प्रदर्शन, एवं आर्थिक विषमता का मुद्दा उठाने लगे।
  • नेपाल में इन प्रतिबंधों के विरोध में प्रारंभ हुए Gen Z आंदोलन में हिस्सा लेने वाले अधिकांश युवा 28 वर्ष से कम उम्र के थे, जो स्कूली एवं कॉलेज यूनिफॉर्म में सड़कों पर उतरे।
  • यह आंदोलन नेपाल के लोकतांत्रिक इतिहास में युवाओं की सबसे बड़ी और दमदार भागीदारी के तौर पर उभरा, जिसमें लोगों ने ‘Nepo Kids’ अर्थात नेताओं के बच्‍चों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई।
  • हिंसक प्रदर्शनों के चलते नेपाल के कई प्रमुख शहरों, यथा– काठमांडू, बीरगंज, भैरहवा, बुटवल, पोखरा, इटाहरी आदि में कर्फ्यू लगा दिया गया।
  • अंतत: 8 सितंबर की शाम को ही सरकार ने सोशल मीडिया प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
  • नेपाल में हुए इस आंदोलन में पुलिस कार्यवाही और हिंसक उपद्रवों में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हुए ।
  • Gen Z के बारे में –
  • ये वर्ष 1997-2012 के बीच जन्मे ‘डिजिटल नेटिव्स’ अब केवल सोशल मीडिया के ट्रेंडसेटर नहीं बल्कि सामाजिक-राजनीतिक बदलाव के नए केंद्र बन चुके हैं।
  • ये युवाओं की पीढ़ी है, जो खुद के हितों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेहतरी के लिए राजनेताओं और व्यवस्था के सामने दृढ़ता से खड़ी होती है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/sushila-karki-sworn-in-as-nepals-first-woman-prime-minister

https://news.un.org/en/story/2025/09/1165839

https://www.indiatoday.in/india/story/condolences-on-recent-deaths-pm-speaks-to-interim-nepal-pm-sushila-karki-reaffirms-support-for-peace-efforts-2789347