नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी

प्रश्न – 22 जुलाई , 2026 को केंद्र सरकार ने किसे नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया ?
(a) निधि छिब्बर (b) बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम
(c) राजीव कुमार (d) अनुराग जैन
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 जुलाई , 2026 को केंद्र सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
  • वह मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी है
  • इस पद पर उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार देख रही निधि छिब्बर का स्थान लिया है
  • इस पद पर उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष अथवा अगले आदेश तक रहेगा
  • नीति आयोग के बारे में –
  • यह भारत सरकार का प्रमुख नीति-निर्माण थिंक टैंक है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर रणनीतिक व तकनीकी सलाह देता है।
  • योजना आयोग के स्थान पर 1 जनवरी, 2015 को गठित इस संस्था का पूरा नाम: नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (National Institution for Transforming India)।
  • अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री (पदेन अध्यक्ष)।
  • उपाध्यक्ष: अशोक कुमार लाहिड़ी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/industry/news/anurag-jain-appointed-chief-executive-officer-of-niti-aayog-126072201620_1.html

https://indianexpress.com/article/business/anurag-jain-appointed-niti-aayog-ceo-10799018