नासा ने यू एफ ओ के अध्ययन हेतु स्वतंत्र टीम गठित की

प्रश्न-अंतरिक्ष अध्ययन के क्षेत्र में यूएफओ (UFO) निम्नलिखित में किस से संबद्ध है?
(a) उल्का पिंड
(b) धूमकेतू
(c) अज्ञात उड़ने वाली वस्तुएं
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 जून‚ 2022 को अमेरिकी अंतरिक्ष ऐजेंसी नासा (NASA) ने यूएफओ के अध्ययन हेतु स्वतंत्र टीम गठित किए जाने के संबंध में घोषणा की।
  • यह टीम देखेगी की अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFOs) के संबंध में सार्वजनिक रूप से कितनी जानकारी उपलब्ध है।
  • टीम यह भी पता लगाएगी कि अस्पष्टीकृत दृश्यों (Unexplained sightings) को समझने के लिए और कितनी जानकारी की आवश्यकता है।
  • समाचार-पत्रों एवं विज्ञान पत्रिकाओं में बहुधा अनजाने उड़ने वाले यानो या उड़नतश्तरियों (Flying saucers) के बारे में खबरे छपती रहती हैं‚ जिनकी प्रमाणिकता सिद्ध नहीं हो पाती।
  • नासा (NASA) ने ऐसी घटनाओं को Unidentified Aerial Phenomena (UAP) नाम दिया है।
  • इस अध्ययन हेतु गठित टीम का नेतृत्व खगोलविद डेविड स्परगेल (David Spergel) कर रहे हैं।
  • यह 9 महीनों में पूरा किया जाएगा‚ जिसकी लागत कम-से-कम 100‚000 डॉलर आएगी।
  • यह किसी भी प्रकार से गोपनीय अध्ययन नहीं होगा और न ही इसमें किसी वर्गीकृत सैन्य डेरा का उपयोग किया जाएगा।

राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/nasa-sets-up-first-independent-team-to-study-ufo-sightings-despite-reputational-risk/article65513575.ece