प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) अप्रैल‚ 2024 में नासा का ACS 3 उपग्रह रॉकेट लैब द्वारा अंतरिक्ष कक्षा में लॉन्च किया गया।
(ii) NASA का ACS 3 नई सामग्रियों का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है‚ जो अंतरिक्षयान को चलाने के लिए सूर्य के प्रकाश का उपयोग करता है।
(iii) नासा के इस मिशन का उद्देश्य सोलर सेल प्रणोदन की प्रभावशीलता को प्रदर्शित करना है‚ जिससे भारी प्रणोदन प्रणालियों पर कम निर्भरता के साथ भविष्य के मिशनों का मार्गदर्शन किया जा सके।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i), (ii) एवं (iii)
(b) (i) एवं (ii)
(c) (i) एवं (iii)
(d) (ii) एवं (iii)
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

- ध्यातव्य है कि ’बिगनिंग ऑफ द स्वार्म’ रॉकेट लैब का वर्ष 2024 में पांचवां और कुल मिलाकर 47वां कक्षीय प्रक्षेपण था।
- NASA का ACS 3 नई सामग्रियों का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है‚ जो अंतरिक्ष यान को चलाने हेतु सूर्य के प्रकाश का उपयोग करता है।
- ACS 3, 12 इकाई (12 U) क्यूबसैट (CubeSat) का निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित अंतरिक्ष यान इंजीनियरिंग फर्म कोंग्सबर्ग नैनोएवियोनिक्स द्वारा किया गया था।
लेखक – नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasa.gov/smallspacecraft/what-is-acs3/
https://www.nasa.gov/mission/acs3/
https://www.space.com/rocket-lab-nasa-solar-sail-tech-launch-april-2024