नासा का मिशन ओसिरिस – एपेक्स लांच

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) दिसंबर‚ 2023 में नासा द्वारा मिशन OSIRIS – APEX (ओसिरिज – एपेक्स) लांच किया गया।
(ii) ओसिरिस – एपेक्स‚ क्षुद्रग्रह एपोफिस (Apophis) में भौतिक परिवर्तनों का अध्ययन करने के लिए एक मिशन है।
(iii) नासा के अनुसार एपोफिस क्षुद्रग्रह की उत्पत्ति मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट में हुई थी।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) और (ii)
(c) (i) और (iii)
(d) (ii) और (iii)
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • एपोफिस का नाम बुराई और अराजकता के प्रतीक प्राचीन मिस्र के राक्षस नाग के नाम पर रखा गया है‚ जिसे अराजक का देवता भी कहा जाता है।
  • एपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन करने का निर्णय वर्ष 2004 में लिया गया था।
  • ओसिरिस-एपेक्स (OSIRIS – APEX) को पहले OSIRIS – RExके नाम से जाना जाता था।
  • एपोफिस क्षुद्रग्रह (Apophis) को वर्ष 2004 में खोजा गया तथा इसे पृथ्वी को प्रभावित करने वाले सबसे खतरनाक क्षुद्रग्रहों में से एक के रूप में पहचाना गया था।
  • OSIRIS – APEX, OSIRIS – REx का अनुवर्ती है‚ जो वर्ष 2029 में क्षुद्रग्रह की पृथ्वी के साथ दुर्लभ निकटता (लगभग 20,000 मील) के बाद क्षुद्रग्रह एपोफिस में होने वाले भौतिक परिवर्तनों का अध्ययन करेगा।
  • उल्लेखनीय है कि OSIRIS – REx द्वारा बेन्नू क्षुद्रग्रह के नमूने को पृथ्वी पर वापस लाने हेतु सात वर्षों की सफल यात्रा के बाद सितंबर‚ 2023 में वापस आया है।
  • उल्लेखनीय है कि एपोफिस क्षुद्रग्रह के वर्ष 2029 में पृथ्वी के सर्वाधिक निकट उड़ान भरने की संभावना है।

लेखक -नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://science.nasa.gov/mission/osiris-apex/

https://www.financialexpress.com/life/science-after-bennus-success-nasa-launches-osiris-apex-on-a-historic-mission-to-study-asteroid-apophis-bkg-3351008/

https://www.livemint.com/science/nasa-relaunches-spacecraft-to-study-god-of-chaos-asteroid-apophis-here-is-why-11703843416285.html