नासा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को डीऑर्बिट करेगा 

प्रश्न-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA), निम्नलिखित में से किस वर्ष अपने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को डीऑर्बिट करेगी?
(a) 2023
(b) 2025
(c) 2031
(d) 2029
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने 2030 तक अपने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) को नष्ट करने की योजना प्रस्तुत की है।
  • इसके तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के क्रियाकलाप 2030 के अंत तक जारी रखे जाएंगे‚ लेकिन 2031 में इसे नष्ट कर दिया जाएगा।
  • इसके लिए नासा ने ISS (अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) की प्रशांत महासागर (Pacific-Ocean) के एक निर्जन क्षेत्र प्वाइंट निमो (Point Nemo) में क्रैश लैंडिग की योजना बनाई है।
  • उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन‚ जिसे 1998 में लांच किया गया था‚ जो पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत है।
  • ISS अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है‚ जो कि वैज्ञानिक प्रयोगों की दृष्टि से एक बहुत ही महत्वपूर्ण दशक है।
  • इस दौरान यहां माइक्रोग्रेविटी संबंधी प्रयोग किए जाएंगे।
  • नासा का कहना है कि 2030 के बाद व्यावसायिक रूप से संचालित स्पेस प्लेटफॉर्म साइंटिफिक रिसर्च के लिए ISS की जगह लेंगे।
  • अमेरिका में अब प्राइवेट सेक्टर नासा के सहयोग से तकनीकी और आर्थिक रूप से कामर्शियल लो-अर्थ ऑर्बिट मिशन विकसित करने में सक्षम है।
  • नासा ने कहा कि वह अब अंतरिक्ष में सुरक्षित‚ विश्वसनीय और कम लागत वाले प्लेटफॉर्म विकसित करने में मदद करने के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ अपने अनुभव साझा करेगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.space.com/how-to-destroy-a-space-station-safely