नाभा पावर लिमिटेड का अधिग्रहण

प्रश्न – 7 अप्रैल, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने किस कंपनी द्वारा नाभा पावर लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी है?
(a) टाटा पावर
(b) अदानी पावर
(c) टोरेंट पावर लिमिटेड
(d) एनटीपीसी लिमिटेड
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 अप्रैल, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टोरेंट पावर लिमिटेड द्वारा नाभा पावर लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की।
  • यह प्रस्तावित सौदा टोरेंट पावर द्वारा नाभा पावर के 100% इक्विटी शेयरों तथा गैर-संचयी वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयरों (OCRPS) के अधिग्रहण से संबंधित है।
  • ये सभी शेयर एल एंड टी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड से खरीदे जा रहे हैं, जिससे नाभा पावर पूरी तरह टोरेंट पावर के स्वामित्व में आ जाएगी।
  • टोरेंट पावर लिमिटेड एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है, जो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण के साथ-साथ पावर केबल निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय है।
  • यह कंपनी टोरेंट ग्रुप का हिस्सा है, जिसका विस्तार ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और गैस वितरण जैसे विविध क्षेत्रों में फैला हुआ है।
  • नाभा पावर लिमिटेड, एल एंड टी पावर डेवलपमेंट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
  • यह पंजाब के राजपुरा में स्थित 2×700 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट संचालित करती है, जो वर्ष 2014 से कार्यरत है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2249851&reg=3&lang=2

https://www.ptinews.com/story/business/cci-okays-torrent-power-s-proposal-to-acquire-nabha-power-from-l-t-s-arm/3540282