नाटो शिखर सम्मेलन‚ 2025

प्रश्न – नाटो शिखर सम्मेलन‚ 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 24 – 25 जून‚ 2025 के मध्य यह सम्मेलन द हेग (नीदरलैंड्स) में आयोजित हुआ।
  2. वर्तमान में नाटो सदस्य देशों की संख्या 25 है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) (1) और (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 24 – 25 जून‚ 2025 के मध्य नाटो शिखर सम्मेलन‚ 2025 द हेग (नीदरलैंड्स) में आयोजित हुआ।
  • इस शिखर सम्मेलन में नाटो के सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों और सरकार के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इसमें सभी नाटो सदस्य 2035 तक रक्षा और सुरक्षा व्यय को सकल घरेलू उत्पाद के 5 प्रतिशत तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।
  • द हेग में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के घोषणा के मुख्य रक्षा आवश्यकताओं तथा नाटो के क्प्तक्षमता लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु वर्ष सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम 3.5 प्रतिशत निवेश शामिल होगा।
  • उन्होंने सुरक्षा संबंधी व्यय पर सकल घरेलू उत्पाद का 1.5 प्रतिशत तक खर्च करने पर सहमत हुए , जिसमें महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, गठबंधन के रक्षा औद्योगिक आधार को मजबूत करना आदि शामिल है।
  • नाटो के बारे में — पूर्ण नाम-NATO: North Atlantic Treaty Organization)
  • इसकी स्थापना नाटो सामूहिक रक्षा संधि के तहत वर्ष 1949 में हुई थी।
  • 4 अप्रैल, 1949 को इस संधि पर हस्ताक्षर वॉशिंगटन डी.सी. में गठबंधन के नेताओं द्वारा किया गया था
  • यह संधि ‘वॉशिंगटन संधि’ कहलाती है
  • इस संधि के अनुच्छेद 5 के अनुसार, इस संगठन के किसी एक सदस्य देश पर हमला होने पर सभी सदस्य उसकी सहायता करेंगे
  • इस अनुच्छेद का उपयोग अब तक केवल एक बार किया गया है, जब वर्ष 2001 में अमेरिका में अलकायदा ने हमला किया था
  • शुरू में नाटो के संस्थापक सदस्यों की संख्या 12 थी
  • वर्तमान में कुल सदस्य देश — 32
  • मुख्यालय — ब्रुसेल्स, बेल्जियम

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nato.int/cps/en/natohq/235800.htm