प्रश्न – 31 जनवरी, 2026 को नगालैंड में पुराने मैनुअल जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों के डिजिटलीकरण से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- इस पहल का औपचारिक शुभारंभ नगालैंड के मुख्यमंत्री डॉ. नेफ्यू रियो द्वारा कोहिमा स्थित उनके आधिकारिक कक्ष में किया गया।
- यह पहल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत महापंजीयक कार्यालय (ORGI) के निर्देशों के अनुरूप की गई है।
- नगालैंड में जन्म एवं मृत्यु का ऑनलाइन पंजीकरण जनवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है।
- केवल वही पुराने मैनुअल प्रमाणपत्र डिजिटलीकृत किए जाएंगे जो विधिवत पंजीयक द्वारा जारी हों और जिनका विवरण आधिकारिक रिकॉर्ड में उपलब्ध हो।
उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) कथन 1 (b) कथन 2
(c) कथन 3 (d) कथन 4
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 जनवरी, 2026 को नगालैंड के मुख्यमंत्री डॉ. नेफ्यू रियो ने अपने आधिकारिक कक्ष, कोहिमा में पुराने मैनुअल जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों के डिजिटलीकरण का औपचारिक शुभारंभ किया।
- यह पहल सेवा वितरण को सरल बनाने, सटीक एवं दक्ष डेटा उपलब्ध कराने, नागरिकों की आवश्यक दस्तावेजों तक पहुंच सुधारने तथा सरकार को साक्ष्य-आधारित सार्वजनिक नीतियाँ बनाने में सहायक होगी।
- भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत महापंजीयक कार्यालय (ORGI) के निर्देशों के अनुपालन में, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, नगालैंड ने अप्रैल 2022 से राज्य में जन्म एवं मृत्यु का ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ किया है।
- यह पहल महत्वपूर्ण अभिलेख प्रबंधन के आधुनिकीकरण और नागरिकों के लिए अधिक दक्षता व सुगमता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- विभाग ने जानकारी दी है कि मैनुअल प्रमाणपत्रों का निर्गमन शीघ्र ही बंद कर दिया जाएगा और प्रणाली को 100 प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण तथा पुराने मैनुअल प्रमाणपत्रों के पूर्ण डिजिटलीकरण की ओर स्थानांतरित किया जाएगा।
- इसका उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना, कागजी कार्य को कम करना तथा नागरिकों को तेज़ और विश्वसनीय सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
- पुराने मैनुअल प्रमाणपत्रों का डिजिटलीकरण इसलिए आवश्यक है ताकि सभी अभिलेख नई ऑनलाइन प्रणाली में निर्बाध रूप से एकीकृत हो सकें और उनकी प्रामाणिकता एवं भविष्य में उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
- केवल वही प्रमाणपत्र डिजिटलीकृत किए जाएंगे जो पंजीयक द्वारा विधिवत जारी किए गए हों और जिनकी जानकारी आधिकारिक रिकॉर्ड में उपलब्ध हो।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ipr.nagaland.gov.in/CM-LAUNCHES-DIGITIZATION-OF-OLD-MANUAL-BIRTH-AND-DEATH-CERTIFICATES
