प्रश्न-दोहरी नागरिकता प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा किस अधिनियम के संशोधन का अध्यादेश जारी किया गया है?
(a) नागरिकता अधिनियम, 1955
(b) नागरिकता अधिनियम, 1956
(c) नागरिकता अधिनियम, 1957
(d) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- केंद्र सरकार ने 06 जनवरी, 2015 को ‘नागरिकता अधिनियम, 1955’ में संशोधन का अध्यादेश राष्ट्रपति द्वारा जारी किया गया।
- सरकार ने यह कदम 13वें प्रवासी भारतीय दिवस (7-9 जनवरी, 2015) पर महात्मा गांधी की भारत वापसी के 100 वर्ष पूरे होने पर उठाया है।
- उल्लेखनीय है कि 100 वर्ष पूर्व 9 जनवरी, 1915 को महत्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आये थे।
- इस अध्यादेश के जरिए भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) को वे सभी अधिकार व सुविधाएं दी जायेंगी जो भारत के विदेशी नागरिकों (ओसीआई) को प्राप्त हैं।
- ध्यातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान इस विषय की घोषणा की थी।
- इससे पहले भारतीय मूल के व्यक्तियों को 15 साल का वीजा दिया जाता था, इस अध्यादेश के माध्यम से अब जीवन पर्यन्त वीजा सुविधा दी जायेगी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://mha1.nic.in/pdfs/GazetteofIndia_0901.pdf
http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=114391
