नव-नाज़ी नेटवर्क पर प्रतिबंध

प्रश्न – 15 मई, 2026 को ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रतिबंधित नव-नाज़ी नेटवर्क के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसे पहले नेशनल सोशलिस्ट नेटवर्क के नाम से जाना जाता था।
  2. इसे यूरोपियन ऑस्ट्रेलियन मूवमेंट भी कहा गया है।
  3. यह प्रतिबंध नए घृणा-विरोधी कानून के तहत लगाया गया है।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 मई, 2026 को ऑस्ट्रेलिया ने नए घृणा-विरोधी कानून के तहत नव-नाज़ी नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • इस समूह को, जिसे पहले नेशनल सोशलिस्ट नेटवर्क और यूरोपियन ऑस्ट्रेलियन मूवमेंट के नाम से जाना जाता था और कभी-कभी व्हाइट ऑस्ट्रेलिया भी कहा जाता था।
  • यह प्रतिबंध 15 मई 2026 की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया।
  • इस प्रतिबंध तहत समूह का “समर्थन करना, वित्तपोषण करना, प्रशिक्षण देना, भर्ती करना, उसमें शामिल होना या उसका निर्देशन करना” एक आपराधिक अपराध होगा, जिसके लिए अधिकतम 15 वर्ष की कारावास की सजा का प्रावधान है।
  • घृणा-विरोधी कानून दिसंबर, 2025 में सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान हुए यहूदी-विरोधी हमले के बाद पारित किया गया था।
  • इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी और यह नए प्रतिबंध के लिए कानूनी आधार का हिस्सा बना।
  • यह कानून ऑस्ट्रेलिया के घृणा-विरोधी ढांचे के तहत घृणा समूहों के रूप में वर्गीकृत संगठनों पर लागू होता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/immigration/australia-bans-neo-nazi-white-australia-group-under-tough-new-hate-law-126051800477_1.html