नया मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल

प्रश्न – 19 अगस्त, 2025 को भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के अधीनस्थ किस बोर्ड ने ISO 15189:2022 आवेदक प्रयोगशालाओं के लिए नया मेडिकल एप्लीकेशन पोर्टल लॉन्च किया?
(a) भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)
(b) राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL)
(c) केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO)
(d) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 अगस्त 2025 को भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के अधीनस्थ बोर्ड राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) ने आईएसओ 15189:2022 आवेदक प्रयोगशालाओं के लिए नया मेडिकल एप्लीकेशन पोर्टल लॉन्च किया।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ एक वर्चुअल कार्यक्रम “गोइंग लाइव” के दौरान किया गया।
  • नया एनएबीएल मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल मेडिकल प्रयोगशालाओं के वास्तविक संचालन को ध्यान में रखकर पुनः विकसित किया गया है।
  • यह प्रयोगशालाओं को एक सुव्यवस्थित आवेदन प्रक्रिया, बेहतर उपयोगकर्ता अनुभक कम समय और अधिक सटीकता प्रदान करेगा।
  • पोर्टल में कई सुधार शामिल हैं, जैसे पुनर्गठित एप्लिकेशन फ्लो, मानकीकृत टेम्पलेट्स, एक विस्तृत प्री-रजिस्ट्रेशन चेकलिस्ट, सरल और सहज यूज़र इंटरफ़ेस और मल्टी-यूज़र एक्सेस फीचर, जिसके माध्यम से प्रयोगशालाएं अलग-अलग अधिकारों के साथ कई यूज़र्स को कार्य सौंप सकती हैं।
  • इन सुविधाओं से डेटा एंट्री तेज़ होगी, निगरानी बेहतर होगी और पूरे मान्यता चक्र में जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
  • नए पोर्टल के माध्यम से अब ऐसे कार्य, जिन्हें पूरा करने में पहले हफ़्तों या महीनों का समय लगता था, अब सिर्फ़ दो से तीन घंटे में पूरे हो सकेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2158005