नया पर्यटक कर लागू करने वाला देश

प्रश्न – 1 जनवरी, 2025 को किस देश ने नया पर्यटक कर लागू किया ?
(a) श्रीलंका (b) जापान
(c) भारत (d) रूस
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 जनवरी, 2025 को रूस ने नया पर्यटक कर लागू किया।
    रिजॉर्ट शुल्क के स्थान पर देशभर में यह कर लगाया गया है।
  • इसके तहत होटलों और अन्य् स्थानों पर ठहरने वाले यात्रियों को ठहरने की लागत का एक प्रतिशत अतिरिक्त कर देना होगा।
  • इस कर के लिए जुलाई, 2024 में रूसी कर संहिता में संशोधन किया गया था।
  • इसके तहत कर संहिता में पर्यटक कर के नाम से नया अध्याय जोड़ा गया।
  • इससे क्षेत्रीय प्राधिकारियों को स्थानीय चुंगी के रूप में कर लागू करने का विवेकाधिकार मिल गया है।
  • वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, 2025 में पर्यटक कर की दर एक प्रतिशत होगी और धीरे-धीरे बढ़ाकर इसे 2027 तक तीन प्रतिशत कर दिया जाएगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/travel/news/russia-rolls-out-new-tourist-tax-starting-january-1-2025/articleshow/116890167.cms