प्रश्न – 1 जुलाई, 2026 को ‘नमो स्वच्छता अभियान’ और ‘अमृतपान अभियान’ का शुभारंभ किस राज्य में किया गया?
(a) राजस्थान
(b) मध्य प्रदेश
(c) गुजरात
(d) महाराष्ट्र
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 जुलाई, 2026 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर से राज्यव्यापी ‘नमो स्वच्छता अभियान’ और ‘अमृतपान अभियान’ का शुभारंभ किया।
- ‘नमो स्वच्छता अभियान’ के तहत राज्य भर के अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में 1 – 7 जुलाई तक सात दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
- इस अभियान के दौरान, स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छ और स्वास्थ्यकर वातावरण बनाने के लिए पुराने फर्नीचर, अप्रचलित चिकित्सा उपकरण और अनावश्यक रिकॉर्ड हटाए जाएंगे।
- अमृतपान अभियान का उद्देश्य माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।
- जागरूकता अभियानों के माध्यम से, राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बच्चे को जन्म से ही उचित पोषण और देखभाल मिले
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://cmogujarat.gov.in/en/latest-news/namo-swachhta-abhiyan-amrutpan-abhiyan-gujarat
https://newsonair.gov.in/gujarat-cm-patel-launches-namo-swachhata-abhiyan-and-amritpan-abhiyan