प्रश्न -निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?
1. नवंबर, 2024 में खगोलशास्त्रियों ने खगोल भौतिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में स्थित MeerKAT रेडियो टेलीस्कोप का उपयोग करके COSMOS क्षेत्र में विशाल रेडियो आकाशगंगाओं का अध्ययन किया।
2.इस अध्ययन में एक नई विशाल रेडियो आकाशगंगा (GRGs) की पहचान की गई है, इसे MGTC J100022.85+031520.4 नाम दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) (1) और (2) दोनों (b) केवल (1)
(c) केवल (2) (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- चर्चा में – खगोलशास्त्रियों ने खगोल भौतिकी के क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका में स्थित MeerKAT रेडियो टेलीस्कोप का उपयोग करके COSMOS क्षेत्र में विशाल रेडियो आकाशगंगाओं का अध्ययन किया, जिस अध्ययन में एक नई विशाल रेडियो आकाशगंगा (GRGs) की पहचान की गई है।
- कब – नवंबर, 2024
- आकाशगंगा का नाम – MGTC J100022.85+031520.4
किसके द्वारा – खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा - नेतृत्वकर्ता – कैथलीन चार्लटन (Kathleen Charlton)
- महत्त्व – रेडियो आकाशगंगाओं के निर्माण, उनके परिवेश और क्लस्टर वातावरण को समझने में सहायक
- आकार – लगभग 4.2 मिलियन प्रकाश-वर्ष
- द्रव्यमान – 93 ट्रिलियन सौर द्रव्यमान
- शक्ति – 1,284 MHz पर 597 ZW/Hz
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://universemagazine.com/en/meerkat-discovers-a-new-giant-radio-galaxy/
