प्रश्न-द वेलल्थ रिपोर्ट-2022 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(1) यह रिपोर्ट ‘नाइट फ्रेंक’ द्वारा जारी किया जाता है।
(2) इस रिपोर्ट के अनुसार-विश्व स्तर पर अरबपतियों की संख्या में भारत तीसरे सस्थान पर है। उपरोक्त कथनों में कौनसा/से सही है/हैं
(a) केवल 1
(b) 1 और 2 दोनों
(c) केवल 2
(d) न तो 1 न तो 2
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- रिपोर्ट जारी माह :- फरवरी, 2022
- रिपोर्ट जारीकर्ता: -नाइट फ्रेंक (Kinght Frank)
- संस्करण :-16वां
- वेलल्थ रिपोर्ट, 2022 का उद्देश्य :-वार्षिक मूल्यांकन कर अवसरों और जोखिमों को उजागर करना कि कैसे धन सृजन निवेश बाजारों को एक रूप प्रदान कर रहा है।,
- द वेल्थ रिपोर्ट: 2022 विश्व स्तर पर :-
- वैश्विक स्तर पर अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स(UHNWI) की संख्या में वर्ष 2021 में 9.3 की वृिद्ध जबकि हुई, जबकि वर्ष 2020 में। यह वृद्धि दर 2.4 प्रतिशत थी।
- विश्व के प्रत्येक देशों में वर्ष 2020 और वर्ष 2021 के बीच UHNMI की संख्या में वृद्धि हुई, जहां अमेरिका में (+12.2%), रूस (+11.2 %) और ऑस्ट्रेलिया में (+9.8%) की वृद्धि हुई।
- रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक अरबपतियों वाले देश : वर्ष 2021 में अमेरिका (748),चीन (554), भारत,(145) जर्मनी, (136) और रूस (121) अरबपति हैं।
- द वेल्थ रिपोर्ट : 2022 भारतीय स्तर पर:-
- विश्व स्तर पर अरबपतियों की संख्या में भारत, यूएसए और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है।
- रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में अति धन वानों की संख्या वाले शीर्ष (3) तीन भारतीय शहर : मुंबई (1596), हैदराबाद 467 और पूर्ण (360) हैं।
- भारतीय शहरों में वर्ष 2021 में अतिधनवानों की संख्या में बेंगलुरू में 17.1% के साथ सबसे अधिक वृिद्ध देखी गयी। इसके बाद दिल्ली में 12.4% और मुंबई में 9% तक की वृद्धि हुई।
- एशिया का वर्ष 2021 में विश्व के कुल अरबपतियों में 36 प्रतिशत का योगदान हैं।
- अन्य तथ्य:- ध्यातव्य है कि नाइट फ्रैंक ने पहली बार विश्व स्तर पर अति धनवानों की संख्या (UHNWI) की अगली पीढ़ी के आकार की जांच की।
- इस जांच के अनुसार, भारत में अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWI) की जनंसख्या वर्ष 2021 और वर्ष 2026 के बीच 39 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, 19,006 लोगों के पास वर्ष 2026 तक 30 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति होने की उम्मीद है।
- हालांकि अगले 5 वर्षों में, बेंगलुरू में अतिधनवानों की आबादी में 89 % की वृद्धि और वर्ष 2026 तक 665 अतिधनवान व्यक्तियों के होने की उम्मीद है।
लेखक-सुरेंद्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.knightfrank.com/research/report-library/the-wealth-report-8858.aspx