द बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स, 2024

प्रश्न – दिसंबर, 2024 में प्रदत्त द बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स‚ 2024 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a)    रियल मैड्रिड और ब्राजील के स्टार फुटबॉलर विनीसियस जूनियर को द बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर अवॉर्ड प्रदान किया गया है।
(b)    स्पेन और बार्सिलोना की फुटबॉलर ऐटाना बोनमाटी को द बेस्ट फीफा वुमेंस प्लेयर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
(c)    द फीफा पुस्कास अवॉर्ड एलेजांद्रो गारनाचो को प्रदान किया गया।    
(d)    फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को प्रदान किया गया है।
उत्तर – (d)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 दिसंबर, 2024 को फुटबॉल की सर्वोच्च नियामक संस्था फीफा (FIFA) द्वारा द बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स‚ 2024 के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया
  • पुरस्कार समारोह दोहा, कतर में आयोजित हुआ।
  • रियल मैड्रिड और ब्राजील के स्टार फुटबॉलर विनीसियस जूनियर को द बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
  • उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए 2023-24 सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूईएफए चैंपियंस लीग, ला लीगा और सुपरकोपा डी एस्पाना जैसे खिताब जीते।
  • स्पेन और बार्सिलोना की फुटबॉलर ऐटाना बोनमाटी को द बेस्ट फीफा वुमेंस प्लेयर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
  • बोनमाटी ने लगातार दूसरी बार द बेस्ट फीफा विमेंस प्लेयर का पुरस्कार जीता है। 
  • अन्य प्रदत्त पुरस्कार इस प्रकार रहे-
  • द बेस्ट फीफा मेंस कोच अवॉर्ड-कार्लो एंसेलोटी (रियल मैड्रिड)
  • द बेस्ट फीफा वुमेंस कोच अवॉर्ड-एम्मा हेस  (चेल्सी और संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • द बेस्ट फीफा मेंस गोलकीपर अवॉर्ड-एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना)
  • द बेस्ट फीफा वुमेंस गोलकीपर अवॉर्ड-एलिसा नाहेर (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • द फीफा पुस्कास अवॉर्ड -एलेजांद्रो गारनाचो (मैनचेस्टर यूनाइटेड)
  • द बेस्ट फीफा फैन अवॉर्ड-गिल्हर्मे गांद्रा मौरा (ब्राजील)
  • फीफा मार्टा अवॉर्ड – मार्टा (ब्राजील)
  • फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड- इंटरनेशनल क्लब के थियागो माइया को ब्राजील के बाढ़ पीड़ितों की मदद के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fifa.com/en/the-best-fifa-football-awards/2024/articles/all-winners-voting-breakdown-coach-captain-media

https://www.fifa.com/en/the-best-fifa-football-awards