द इंपैक्ट रैंकिंग‚ 2022

प्रश्न-द इंपैक्ट रैंकिंग 2022 के संदर्भ में निम्नवत कथनों पर विचार कीजिए।
1. अप्रैल‚ 2022 में यह रैंकिंग टाइम्स हायर एजूकेशन द्वारा जारी किया गया।
2. इपेंक्ट रैंकिंग में पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा कथन सही है।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) न तो 1 न तो 2
(d) 1 और 2
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

संकेतक : निम्नवत हैं-
शोध‚ आउटरीच‚ शिक्षण और स्टूअर्डशिप (Stewardship)
इंपैक्ट रैंकिंग : सतत विकास लक्ष्य (SDG) की दिशा में विश्वविद्यालयों की प्रगति का आकलन करने वाला ‘एकमात्र वैश्विक संकेतक’।
रैंकिग में 17 तालिकाएं हैं‚ जो सतत विकास लक्ष्य को वितरित करने की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रगति को दर्शाती हैं।
रैंकिंग में भारत की अवस्थिति : भारत के 8 विश्वविद्यालय शीर्ष 300 विश्वविद्यालयों में शामिल/कुल विश्वविद्यालयों में 64 विश्वविद्यालय के साथ भारत ‘चौथा’ सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है।
  • अन्य तथ्य : ध्यातव्य है‚ कि पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय (आस्ट्रेलिया) ने स्वच्छ पानी और स्वच्छता (SDG-6) के लिए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • गौरतलब है‚ कि इस रैंकिंग में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने देश के सभी केंद्रीय और राज्य सहायता प्राप्त सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में ‘पहला’ स्थान प्राप्त किया।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.timeshighereducation.com/impactrankings#!/page/0/length/100/sort_by/rank/sort_order/asc/cols/undefined