प्रश्न- 17 जून 2020 को रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत द्वितीय विश्वयुद्ध के 75वें विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए सैन्य दल को कहां भेजेगा?
(a) मास्को
(b) लंदन
(c) बर्लिन
(d) पेरिस
उत्तर- (a)
संबंधित तथ्य
- 17 जून 2020 को रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत द्वितीय विश्व युद्ध के 75वें विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए सैन्य दल को मास्को (रूस) भेजेगा।
- गौरतलब है कि रूस के रक्षा मंत्री सरगेई शोइगू मास्को में 24 जून 2020 को आयोजित होने वाले विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारतीय दल को आमंत्रित किया है।
- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परेड में भाग लेने के लिए 70 सदस्यीय दल को भेजने पर सहमति व्यक्त की है।
- भारतीय दल में तीनों सेनाओं के सैन्य कर्मियों को शामिल किया गया है।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1632097