दो भारतीय जलयात्रियों ने समुद्र में सफलतापूर्वक अभियान चलाए

प्रश्न – 5-6 अगस्त, 2025 को दो भारतीय जलयात्रियों ने किस महासागर में 4,025 मीटर और 5,002 मीटर की गहराई तक समुद्र में सफलतापूर्वक अभियान चलाए?
(a) अटलांटिक महासागर
(b) प्रशांत महासागर
(c) आर्कटिक महासागर
(d) अटलांटिक महासागर
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5-6 अगस्त, 2025 को दो भारतीय जलयात्रियों ने अटलांटिक महासागर में 4,025 मीटर और 5,002 मीटर की गहराई तक समुद्र में सफलतापूर्वक अभियान चलाए
  • यह पहली बार है ,जब भारत ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है।
  • भारतीय जल यात्री – राजू रमेश, वरिष्ठ वैज्ञानिक और कमांडर जतिंदर पाल सिंह (सेवानिवृत्त) – ने लगभग सात घंटे की कुल अवधि के लिए पहला गोता पूरा किया
  • भारत अब आधा दर्जन से भी कम देशों के उस विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है जिसने समुद्र में इतनी गहराई तक जाने का साहस किया है।
  • यह अभियान फ्रांसीसी समुद्री अनुसंधान संस्थान, आईएफआरईएमईआर (IFREMER) के साथ एक सहयोगी वैज्ञानिक गतिविधि के रूप में, आईएफआरईएमईआर के पनडुब्बी नौटाइल पर सवार होकर, अटलांटिक महासागर के गहरे पानी में किया गया।
  • यह रिकॉर्ड-तोड़ गोता भारत के समुद्रयान मिशन के तहत प्रारंभिक कार्य की प्रस्तावना है, जिसका उद्देश्य 2027 तक स्वदेशी रूप से विकसित पनडुब्बी मत्स्य-6000 में तीन जलयात्रियों को 6,000 मीटर की गहराई तक भेजना है।
  • इससे पहले, सीएसआईआर-एनआईओ के भारतीय वैज्ञानिकों ने 1997 और वर्ष 2002 में क्रमशः एल्विन (अमेरिका) और नौटाइल (फ्रांस) पनडुब्बियों में 3,800 मीटर और 2,800 मीटर तक गोता लगाया था।
  • वर्तमान अभियान भारत की गहरे समुद्र में क्षमताओं के लिए एक रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/indias-aquanauts-dive-to-5000-meters-in-atlantic-joining-elite-nations-jitendra-singh

https://www.newsonair.gov.in/indian-aquanauts-hoist-tiranga-5000-mts-below-sea-level