प्रश्न – दोरजिलुंग जलविद्युत परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- यह परियोजना भूटान में कुरिछु नदी पर स्थित है।
- इसकी कुल स्थापित क्षमता 1,125 मेगावाट है।
- यह परियोजना पूर्णतः भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 मई, 2026 को रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान की शाही सरकार और विश्व बैंक ने 1,125 मेगावाट की दोरजिलुंग जलविद्युत परियोजना के लिए कुल 515 मिलियन डॉलर के वित्तपोषण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
- यह जलविद्युत परियोजना भूटान की 13 वीं पंचवर्षीय योजना की आधारशिला है और यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित की जाने वाली राज्य की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना होगी।
- पूर्वी भूटान में कुरिछु नदी पर स्थित यह परियोजना प्रतिवर्ष 4,500 गीगावॉट घंटे से अधिक स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगी, जिससे भूटान के कुल ऊर्जा उत्पादन में लगभग एक तिहाई की वृद्धि होगी।
- भारत में विशेषकर गर्मियों में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद के लिए वार्षिक ऊर्जा उत्पादन का लगभग 80% हिस्सा भारत को निर्यात किया जाएगा।
- इस जलविद्युत संयंत्र से भूटान की जीडीपी में 2.4% की वृद्धि होने की उम्मीद है।
- इसके अलावा, इससे प्रतिवर्ष 33 लाख टन CO2 उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर भी इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
- इस परियोजना के लिए गठित ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन की 60 प्रतिशत और टाटा पावर की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
