देश के नए थल सेनाध्यक्ष

प्रश्न- 18 अप्रैल, 2022 को केंद्र सरकार ने किसे देश का नया थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे
(b)लेफ्टिनेंट जनरल दीपक सिंह
(c)लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. दत्त
(d)लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश पंत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18 अप्रैल, 2022 को केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे को देश का नया थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया।
  • वर्तमान में वह थल सेना के उपप्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।
  • वह देश के 29वें थल सेनाध्यक्ष होंगे।
  • वह कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे, जो थल सेनाध्यक्ष का पद संभालेंगे।
  • उनकी नियुक्ति 30 अप्रैल,2022 से प्रभावी होगी।
  • उनको 24 दिसंबर,1982 को भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन दिया गया था।
  • इस पद पर वह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का स्थान लेंगे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1817865