देश की पहली समर्पित मेनोपॉज़ (रजोनिवृत्ति) क्लिनिक

प्रश्न – जनवरी 2026 में चर्चा में रही देश की पहली समर्पित मेनोपॉज़ (रजोनिवृत्ति) क्लिनिक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह क्लिनिक महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई है।
  2. इसका उद्देश्य रजोनिवृत्ति से संबंधित महिलाओं की शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल समस्याओं का समग्र उपचार करना है।
  3. यह पहल राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत शुरू की गई है।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी 2026 में महाराष्ट्र सरकार देश की पहली समर्पित मेनोपॉज़ (रजोनिवृत्ति) क्लिनिक शुरू की गई है।
  • इस पहल का शुभारंभ मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना बोरदिकर के मार्गदर्शन में किया गया था।
  • राज्य के सरकारी अस्पतालों तथा शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में देश के पहले समर्पित मेनोपॉज़ क्लिनिक स्थापित किए गए हैं।
  • अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र इस प्रकार के समर्पित मेनोपॉज़ क्लिनिक शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • इन क्लिनिकों के माध्यम से महिलाओं को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, हड्डियों, हृदय तथा हार्मोनल स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक दवाइयाँ और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • मेनोपॉज़ महिलाओं के जीवन का एक संवेदनशील चरण माना जाता है, जिसमें हार्मोनल असंतुलन, शारीरिक परिवर्तन, नींद संबंधी विकार, हड्डियों की कमजोरी, मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याएँ सामने आती हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/lifestyle/health/2026/Jan/28/maharashtra-launches-countrys-first-menopause-clinics-to-support-womens-health

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *