प्रश्न-देश की नई महारत्न कंपनी से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) सितंबर, 2022 में केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आरईसी (REC) लि. को ‘महारत्न’ कंपनी का दर्जा दिया गया।
(2) इसके बाद देश में अब कुल महारत्न कंपनियों की संख्या 12 हो गई।
(3) केंद्र सरकार ने वर्ष 2005 में ‘महारत्न’ योजना की शुरुआत की थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन/सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (2)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- सितंबर, 2022 में केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आरईसी (REC) लि. को ‘महारत्न’ कंपनी का दर्जा दिया।
- इसके बाद महारत्न कंपनियों की कुल संख्या 12 हो गई हैं।

- ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार ने फरवरी, 2010 में ‘महारत्न योजना’ की शुरुआत की थी।
- जिसका उद्देश्य बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों (CPSE) को अपने कारोबार का विस्तार करने तथा विश्व की बड़ी कंपनी के रूप में उभरने में समर्थ बनाना है।
- ‘महारत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एक परियोजना में 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं।
निम्न मापदंडों को पूरा करने वाली CPSE को महारत्न का दर्जा देने पर विचार किया जाता है-


लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
