देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर

प्रश्न – मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) द्वारा देश का सबसे बड़ा मल्टी-फंक्शनल थर्मल एवं हाइड्रो ऑपरेटर ट्रेनिंग सिम्युलेटर कहाँ स्थापित किया जाएगा?
(a) भोपाल के गोविंदपुरा स्थित थर्मल प्रशिक्षण केंद्र में
(b) इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में
(c) जबलपुर के नयागांव स्थित पॉवर जनरेटिंग प्रशिक्षण संस्थान में
(d) उज्जैन के विक्रमादित्य ऊर्जा अनुसंधान केंद्र में
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) जबलपुर के नयागांव स्थित पॉवर जनरेटिंग प्रशिक्षण संस्थान में देश का सबसे बड़ा मल्टी-फंक्शनल थर्मल एवं हाइड्रो ऑपरेटर ट्रेनिंग सिम्युलेटर स्थापित किया जाएगा।
  • लगभग 14 करोड़ रूपए की लागत से इसकी स्थापना की जाएगी।
  • इस अत्याधुनिक सिम्युलेटर के माध्यम से विद्युत उत्पादन अभियंताओं को विद्युत संयंत्रों के संचालन, नियंत्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रबंधन का यथार्थपरक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे प्लांट ट्रिपिंग जैसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।
  • यह सिम्युलेटर रिमोट ऑपरेशन की सुविधा से भी युक्त होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://seoni.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B0%C2%B6%C3%8E%C2%B8%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B4%C2%B4&pubdate=02/06/2026