देश का पहला गैर-जीएमओ पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज

प्रश्न – देश के पहले गैर-जीएमओ पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 24 अगस्त, 2026 को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्च गुणवत्ता वाला पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज जारी किया।
  2. इसे गॉरमेट पॉपकॉर्निका और किसानों की भागीदारी से विकसित किया गया है।
  3. इसके विकास का उद्देश्य आयात-निर्भरता बढ़ाना है।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 24 अगस्त, 2026 को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में भारत का पहला गैर-जीएमओ उच्च गुणवत्ता वाला (High-Expansion) पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज जारी किया।
  • इस स्वदेशी बीज को कृषि क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि माना गया है।
  • भारत उच्च गुणवत्ता वाले पॉपकॉर्न मक्के के लिए वर्षों से आयातित हाइब्रिड प्रौद्योगिकी पर निर्भर रहा है।
  • स्वदेशी तकनीक से आयात-निर्भरता घटेगी तथा विदेशी मुद्रा की बचत होगी।
  • इस बीज को गॉरमेट पॉपकॉर्निका और किसानों की भागीदारी से विकसित किया गया है।
  • गॉरमेट पॉपकॉर्निका से आठ राज्यों के 17,500 से अधिक किसान जुड़े हैं, जो लगभग 40,000 एकड़ भूमि पर खेती कर रहे हैं।
  • कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश सहित आठ राज्यों के उत्कृष्ट किसानों और गॉरमेट पॉपकॉर्निका के साझेदारों को सम्मानित किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/vice-president-radhakrishnan-launches-indias-first-indigenous-non-gmo-popcorn-maize-hybrid-in-andhra-pradesh/article71384007.ece