दूसरा सुरू महोत्सव-2026

प्रश्न – 26-27 अगस्त,2026 के मध्य दूसरा सुरू महोत्सव-2026 किस राज्य /केन्द्रशाशित प्रदेश में आयोजित किया गया?
(a) पुदुचेरी (b) जम्मू-कश्मीर
(c) हिमाचल प्रदेश (d) लद्दाख
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26-27 अगस्त, 2026 के मध्य दूसरा सुरू महोत्सव-2026 लद्दाख के कारगिल में स्थित रमणीय दामसना पिकनिक स्थल पर आयोजित किया गया
  • इस महोत्सव का उद्घाटन लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC), कारगिल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी पार्षद डॉ. मोहम्मद जाफर अखोन ने किया।
  • इस आयोजन के माध्यम से सुरू घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक पर्यटन की संभावनाओं और स्थानीय परंपराओं को प्रदर्शित किया गया
  • इस महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, साइक्लिंग, मछली पकड़ना सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंचीय प्रस्तुतियाँ तथा अन्य साहसिक, मनोरंजक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल रही।
  • यह महोत्सव अब सुरू घाटी की पर्यटन क्षमता, सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उद्यमिता और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के एक महत्त्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/the-second-suru-festival-in-ladakh-was-inaugurated-at-the-beautiful-damsna-picnic-spot-in-kargil