दूसरा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.9-12 जनवरी, 2026 के मध्य दूसरा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया
2. इसका लक्ष्य 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं को विकसित भारत के लिए अपने विचारों को अमल में लाने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करके युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9-12 जनवरी, 2026 के मध्य दूसरा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  • इसे भारत की विकास यात्रा में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने की बड़ी पहल के तहत आयोजित किया गया
  • इसे केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम विभाग आयोजित किया गया ।
  • राष्ट्रीय युवा महोत्सव से प्रेरित होकर, इस डायलॉग का लक्ष्य युवा नेताओं को विकसित भारत@2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिए नए विचार और समाधान पेश करने के लिए गतिशील राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
  • यह कार्यक्रम युवाओं, नीति निर्माताओं और राष्ट्रीय और वैश्विक हस्तियों के बीच सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देगा, जिससे युवा नेता देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय रूप से योगदान दे सकेंगे।
  • इसका लक्ष्य 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं को विकसित भारत के लिए अपने विचारों को अमल में लाने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करके युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना है।
  • यह डायलॉग भारत के दीर्घकालिक विकास विज़न के अनुरूप समावेशी भागीदारी, नवाचार और समाधान-उन्मुख सोच को बढ़ावा देता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में 12 जनवरी,2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस
  • कार्यक्रम में युवा नेताओं के साथ बातचीत की

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2212646&reg=3&lang=2