प्रश्न – 2 मार्च, 2026 को दूसरा भारत–फिलीपींस समुद्री संवाद- 2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मनीला
(c) गोवा (d) मुंबई
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 मार्च, 2026 को दूसरा भारत–फिलीपींस समुद्री संवाद- 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की संयुक्त सचिव मुआनपुईई सायावी ने किया
- जबकि फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों के विभाग के समुद्री और महासागरीय मामलों के कार्यालय के कार्यवाहक सहायक सचिव इमैनुएल डोनाटो के. गुज़मैन ने किया।
- दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हुए विकासक्रम का आकलन साझा किया और समुद्र के विधि (Law of the Sea) पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।
- उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, ReCAAP (एशिया में जहाजों के विरुद्ध समुद्री डकैती और सशस्त्र लूटपाट से निपटने हेतु क्षेत्रीय सहयोग समझौता) तथा IONS (भारतीय महासागर नौसेना संगोष्ठी) सहित बहुपक्षीय तंत्रों में सहयोग के अवसरों की खोज की।
- फिलीपींस की आसियान अध्यक्षता के दौरान आसियान मंचों पर सहयोग तथा आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष पर भी विचार-विमर्श किया गया।
- उन्होंने समुद्री अर्थव्यवस्था, समुद्री क्षेत्र जागरूकता, नौसेना और तटरक्षक बल के बीच सहभागिता, तथा नाविकों के सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझा प्रयासों को सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
