प्रश्न-दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 4 मई‚ 2022 को दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन कोपेनहेगेन‚ डेनमार्क में आयोजित किया गया।
(ii) नॉर्डिक देशों में डेनमार्क‚ स्वीडन‚ फिनलैंड‚ नार्वे और आइसलैंड शामिल है।
(iii) इसका पहला सम्मेलन वर्ष 2018 में स्टॉकहोम में हुआ था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 4 मई‚ 2022 को दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन (2nd India-Nordic Summit), 2022 कोपेनहेगन‚ डेनमार्क में आयोजित किया गया।
- इस शिखर सम्मेलन में 5 नॉर्डिक देशों-डेनमार्क‚ फिनलैंड‚ आईसलैंड‚ स्वीडन और नार्वे के प्रधानमंत्रियों ने भाग लिया।
- जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- इस शिखर सम्मेलन में भारत नॉर्डिक संबंधों में प्रगति की समीक्षा की गई।
- सम्मेलन के दौरान‚ प्रतिभागी प्रधानमंत्रियों ने सहयोग मजबूत करने की प्रक्रिया जारी रखने का संकल्प लिखा और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
- कोविड काल के बाद आर्थिक मंदी से उबरने‚ जलवायु परिवर्तन‚ सतत विकास‚ नवाचार‚ डिजिकरण तथा हरित और स्वच्छ विकास के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
- नॉर्डिक देशों ने विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अपना समर्थन दोहराया।
- इन देशों ने जलवायु परिवर्तन स्मार्ट ग्रिड और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्रों में भी सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- ज्ञातव्य है कि पहला भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन वर्ष 2018 में स्टॉकहोम (स्वीडन) में हुआ था।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…