दूसरा बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिज़नेस लिस्ट-2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. अगस्त ,2025 में दूसरा बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिज़नेस लिस्ट-2025 जारी किया गया।
  2. अंबानी परिवार लगातार दूसरे साल ₹28.2 लाख करोड़ के मूल्यांकन के साथ इस सूची में शीर्ष पर है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • अगस्त ,2025 में दूसरा बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिज़नेस लिस्ट-2025 जारी किया गया
  • इस सूची में 100 नए परिवार शामिल हुए हैं, जिससे कुल संख्या बढ़कर 300 हो गई है।
  • इसके अनुसार, भारत के शीर्ष 300 पारिवारिक व्यवसायों ने पिछले साल हर दिन ₹7,100 करोड़ कमाए।
  • इस सूची का मूल्य 1.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (₹134 लाख करोड़) है – जो तुर्की और फ़िनलैंड के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद से भी अधिक है।
  • अंबानी परिवार लगातार दूसरे साल ₹28.2 लाख करोड़ के मूल्यांकन के साथ इस सूची में शीर्ष पर है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद के बारहवें हिस्से के बराबर है।
  • शीर्ष 10 सर्वाधिक मूल्यवान परिवार-
  • परिवार का नाम कीमत (₹ करोड़)
    1 अंबानी परिवार रिलायंस इंडस्ट्रीज 28,23,100
    2 कुमार मंगलम बिड़ला परिवार, आदित्य बिड़ला समूह 6,47,700
    3 जिंदल फैमिली जेएसडब्ल्यू स्टील 5,70,900
    4 बजाज परिवार, बजाज समूह 5,64,200
    5 महिंद्रा परिवार, महिंद्रा एंड महिंद्रा 5,43,800
    6 नादर परिवार, एचसीएल टेक्नोलॉजीज 4,68,900
    7 मुरुगप्पा फैमिली चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी 2,92,400
    8 प्रेमजी परिवार विप्रो 2,78,600
    9 अनिल अग्रवाल परिवार हिंदुस्तान जिंक 2,55,000
    10 दानी, चोकसी, वकील परिवार एशियन पेंट्स 2,20,900
  • शीर्ष 10 सर्वाधिक मूल्यवान परिवारों का मूल्य अकेले ही सभी 300 सूचीबद्ध परिवारों के कुल मूल्य का लगभग आधा है।
  • जिनका संयुक्त मूल्यांकन ₹40.4 लाख करोड़ है – जो पिछले वर्ष से ₹4.6 लाख करोड़ अधिक है, तथा मोटे तौर पर फिलीपींस के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।
  • लगातार दूसरे वर्ष, अडानी परिवार ₹14 लाख करोड़ के साथ शीर्ष 20 सबसे मूल्यवान प्रथम-पीढ़ी पारिवारिक व्यवसायों में शीर्ष पर हैं।
  • शीर्ष 5 सबसे मूल्यवान प्रथम-पीढ़ी के पारिवारिक व्यवसाय-
    प्रथम-पीढ़ी के पारिवारिक व्यवसाय – कीमत (₹ करोड़)
    1.अडानी – 14,01,100
    2.पूनावाला – 2,28,000
    3.दिवी – 1,80,900
    4.नुवाल – 1,59,200
    5.रेड्डी – 1,04,200

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.barclays.in/content/dam/barclays-in/documents/press-releases/Barclays_Private_Clients_Hurun_India_Most_Valuable_Family_Businesses_List_Press_Releasse.pdf