दूसरा उद्योग समागम-2025

प्रश्न – 11 नवंबर,2025 को दूसरा उद्योग समागम-2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) मुंबई (b) अहमदाबाद
(c) नई दिल्ली (d) गुरुग्राम
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 नवंबर, 2025 को दूसरा उद्योग समागम-2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • इसे उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्‍यापार विभाग (DPIIT) द्वारा आयोजित किया गया था
  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया
  • इसमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP), 2024 के तहत 25 सुधार क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
  • यह विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्यापार पंजीकरण, निर्माण अनुमति, श्रम विनियमन सुगमता, भूमि प्रशासन, पर्यावरण पंजीकरण, उपयोगिता अनुमति, सेवा क्षेत्र तथा क्षेत्र-विशिष्ट सेवाओं में सुधारों की गहराई और प्रभाव को प्रदर्शित करता है।
  • उत्तराखंड और पंजाब को पांच सुधार क्षेत्रों में शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले राज्‍य के तौर पर सम्‍मानित किया गया।
  • आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू -कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ चार सुधार क्षेत्रों में शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले राज्‍य रहे।
  • महाराष्ट्र, असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश को तीन सुधार क्षेत्रों में शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले के तौर पर सम्‍मानित किया गया।
  • गुजरात, कर्नाटक और त्रिपुरा दो सुधार क्षेत्रों में शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले राज्‍य रहे, जबकि गोवा और मेघालय को एक सुधार क्षेत्र में शीर्ष उपलब्धि प्राप्‍त करने के लिए सम्‍मानित किए गए।
  • डीपीआईआईटी ने बीआरएपी 2024 राज्‍य श्रेणियों भी प्रस्‍तुत कीं, जो कारोबार करने में व्‍यापक सुगमता और अनुपालन के बड़े दायरे को दर्शाती हैं।
  • ‘वाई’ श्रेणी (स्थापित व्‍यापार प्रणालियों वाले राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश) में, तेज़ी से प्रगति करने वाले राज्य ओडिशा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, असम, उत्तराखंड, जम्मू -कश्मीर, और कर्नाटक रहे।
  • ‘वाई’ श्रेणी के तहत आकांक्षी राज्‍यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, बिहार और दिल्ली शामिल रहे।
  • ‘एक्‍स’ श्रेणी (पूर्वोत्‍तर राज्य और विकासशील प्रणालियों वाले केंद्र शासित प्रदेश) के तहत, सभी राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों को आकांक्षी के रूप में वर्गीकृत किया गया था, जैसे त्रिपुरा, मेघालय, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, लक्षद्वीप और मणिपुर।
  • “शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले” उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कहा जाता है जिन्होंने 90 प्रतिशत से ज़्यादा अंक हासिल किए हैं, जो सुधारों के लगातार कार्यान्‍वयन, पूरी तरह से कार्यरत प्रणालियों करने वाली और मज़बूत उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण को दर्शाते है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indiashippingnews.com/piyush-goyal-reaffirms-govts-commitment-to-promote-quality-manufacturing-and-implementation-of-qcos-at-udyog-samagam-2025/#google_vignette https://projectindustrialbuzz.com/govt-reaffirms-push-for-quality-sustainability-at-udyog-samagam-2025/