प्रश्न – ‘मई‚ 2025 में ‘दूसरा अंतरराष्ट्रीय मारखोर दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 20 मई (b) 24 मई
(c) 18 मई (d) 28 मई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 मई‚ 2025 को ‘दूसरा अंतरराष्ट्रीय मारखोर दिवस’ मनाया गया
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 मई 2024 को प्रत्येक वर्ष 24 मई को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी
- उद्देश्य: मारखोर के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
- मारखोर के बारे में-
- यह एक बकरी की प्रजाति है
- यह अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ताजीकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत मध्य और दक्षिण एशिया के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती है।
- वैज्ञानिक नाम: कैप्रा फाल्कोनेरी
- यह IUCN (International Union for Conservation of Nature) की रेड लिस्ट में शामिल है
- इसे वर्ष 2014 में खतरे के निकट (Near Threatened) के रूप में वर्गीकृत किया गया था ।
- यह पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.unep.org/events/un-day/international-day-markhor