दूरसंचार नीति, अनुसंधान और क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता

प्रश्न – 29 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय संचार अकादमी (एनसीए), दूरसंचार विभाग (डीओटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएमसी) के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस समझौते का उद्देश्य दूरसंचार नीति, अनुसंधान और क्षमता निर्माण में सहयोग को सुदृढ़ करना है।
(b) यह समझौता राष्ट्रीय संचार अकादमी (एनसीए) और भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के बीच हुआ।
(c) यह समझौता ज्ञापन केवल तकनीकी सहयोग तक सीमित है और नीति या प्रशिक्षण से संबंधित नहीं है।
(d) इस पहल के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशालाओं, नीति सहयोग तथा मानव संसाधन विकास पर भी बल दिया जाएगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय संचार अकादमी (एनसीए), दूरसंचार विभाग (डीओटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएमसी) ने नई दिल्ली के संचार भवन में एक समझौता – ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौता – ज्ञापन का उद्देश्य दूरसंचार नीति, अनुसंधान और क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करना है।
  • यह समझौता – ज्ञापन (MoU) राष्ट्रीय संचार अकादमी (एनसीए) और भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के मध्य एक व्यापक सहयोग ढांचा स्थापित करता है।
  • इस समझौते का प्रमुख उद्देश्य सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, मोबाइल संचार तथा साइबरस्पेस जैसे उभरते क्षेत्रों में क्षमता निर्माण, अनुसंधान, नीति निर्माण, प्रशिक्षण और परामर्श के क्षेत्र में संयुक्त पहल को प्रोत्साहित करना है।
  • इस पहल के अंतर्गत दोनों संस्थान दूरसंचार क्षेत्र में मानव संसाधन विकास को सुदृढ़ करने हेतु ज्ञान-आधारित कार्यक्रमों का विकास करेंगे, प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे तथा नीति एवं परामर्श सहयोग के लिए एक साझा मंच तैयार करेंगे।
  • यह समझौता न केवल तकनीकी और अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ करेगा, बल्कि डिजिटल संचार एवं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की वैश्विक भूमिका को सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2183804&reg=3&lang=2