दिव्यांगों हेतु भारत का पहला रोजगार पोर्टल : स्वराजबिलिटी (Swarajability)

प्रश्न-दिव्यांगो हेतु भारत का प्रथम कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रोजगार पोर्टल किस संस्थान ने बनाया है?
(a) IIT हैदराबाद
(b) IIT दिल्ली
(c) IISc बेंगलूरु
(d) IIT मुंबई
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी‚ 2022 में आईआईटी हैदराबाद ने स्वराजबिलिटी (Swarajability) का बीटा संस्करण लांच किया।
  • यह एक जॉब पोर्टल है जो आर्टिफिशियल इंटलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) द्वारा संचालित है।
  • इस पोर्टल के जरिये दिव्यांगों को प्रासंगिक कौशल एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • विदित हो कि आईआईटी हैदराबाद ने यूथ 4 जॉब्स (Youth 4 Jobs)‚ विजुअल क्विस्ट (Visual Quest) एवं कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के सहयोग से इस पोर्टल का निमार्ण किया है।
  • आईआईटी हैदराबाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित कार्यभार देखेगा‚ जबकि यूथ 4 जॉब्स रोजगार चाहने वाले दिव्यांगों को कौशल सेवाएं प्रदान करेगा।
  • कोटक महिंद्रा इस पोर्टल को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगा।
  • वर्तमान में लगभग 21 लाख दिव्यांग जनसंख्या भारत में है‚ जिसमें लगभग 70 प्रतिशत आबादी या तो बेरोजगार है या फिर रोजगार में समस्या से गुजर रहे हैं।
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भारत में हाशिए पर रह रही दिव्यांग आबादी को कुशल बनाना है‚ जिससे भारत को जनसांख्यिकीय लाभ (Demographic Dividend) प्राप्त हो सके।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.disabilityjobs.gov.in/

https://timesofindia.indiatimes.com/city/hyderabad/iit-h-powered-job-portal-for-pwds-soft-launched/articleshow/89356417.cms

https://www.thehindubusinessline.com/news/swarajability-an-ai-based-platform-for-the-disabled-jobseekers/article64966962.ece