प्रश्न – दिल्ली स्टार्टअप और इनक्यूबेशन नीति के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसे 16 जुलाई, 2026 को मंजूरी दी गई।
(b) इसका उद्देश्य नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
(c) नीति के तहत पाँच वर्षों में 400 करोड़ रुपये से अधिक निवेश होगा।
(d) यह नीति केवल निजी विश्वविद्यालयों में लागू की जाएगी।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 जुलाई, 2026 को दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में नवाचार, अनुसंधान नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली स्टार्टअप और इनक्यूबेशन नीति को मंजूरी दी है।
- इस नीति के अंतर्गत अगले पांच वर्षों में 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।
- इस नीति को प्रारंभिक चरण में 11राज्य विश्वविद्यालयों, 13 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा।
- पात्र शैक्षणिक संस्थानों को इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने और मौजूदा केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- इन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग तथा व्यावसायिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- सरकार प्रतिवर्ष दिल्ली स्टार्ट-अप यूथ फेस्टिवल का आयोजन भी करेगी।
- इसमें युवा नवप्रवर्तक, शैक्षणिक संस्थान, स्टार्टअप, निवेशक, उद्योग प्रतिनिधि और नीति निर्माता भाग लेंगे।
- यह मंच नए विचारों के प्रदर्शन, निवेश और साझेदारी निर्माण में सहायक होगा।
- इस नीति का उद्देश्य दिल्ली को देश के प्रमुख नवाचार एवं उद्यमिता केंद्र के रूप में विकसित करना तथा युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…